Atal Vayo Abhyuday Yojana : देश में वृद्धों को मिलेंगे वित्तीय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभ

Atal Vayo Abhyuday Yojana : भारत सरकार ने वृद्ध नागरिकों को सम्मान और न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से अटल वयो अभ्युदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, वृद्ध नागरिकों के लिए विशेष आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है। विकलांग और अपंग वृद्ध नागरिकों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपनी विकलांगता पर काबू पा सकें।

इस योजना के द्वारा देश में वृद्धों का कल्याण हो सकेगा। क्योंकि अटल वयो अभ्युदय योजना देश की सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इससे बड़े बुजुर्गो का जीवन आरामदायक सुविधाओं के साथ व्यतीत हो सकेगा। इसका सबसे बड़ा कारण बुजुर्गों के लिए आर्थिक, रहन-सहन एवं खान पान सबंधी योजनाओं का गठन करना है।

Atal Vayo Abhyuday Yojana क्या है?

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अटल वयो अभ्युदय योजना, वृद्धों के लिए आश्रय गृहों की व्यवस्था करती है। आजकल, वृद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और इसका मुख्य कारण चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति है। 1951 में वृद्धों की संख्या 1.98 करोड़ थी, जो 2026 तक 17.3 करोड़ होने की संभावना है। इस बढ़ती संख्या के चलते वृद्धों के रहने की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने आश्रय गृहों की स्थापना की है। साथ ही, विकलांग वृद्धों के लिए उपकरणों की व्यवस्था भी की गई है ताकि वे अपनी विकलांगता से उबर सकें।

Atal Vayo Abhyuday Yojana के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को समाज में सम्मान और उचित मान्यता प्रदान करना है। सरकार का लक्ष्य है कि वृद्ध नागरिक समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर बनें, और उन्हें न्याय और सम्मान मिले। इस योजना के तहत वृद्धों के कल्याणकारी कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें गृह सुविधा के साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

इसी के साथ इस योजना के माध्यम से वृद्धों को वृद्धावस्था में जीवन यापन करने में आराम प्राप्त होता है। जिससे उन्हें जीवन यापन करने में सुविधा मिल जाती है और वह अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।

Fibe Loan App – Click Here

Atal Vayo Abhyuday Yojana के लाभ

  • वृद्ध नागरिकों की भलाई के लिए सरकार की पुष्टि और समर्थन प्रदान किया जाता है।
  • योजना के माध्यम से वित्तीय, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता दी जाती है।
  • वृद्ध नागरिकों की सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है।
  • विकलांग और अपंग नागरिकों को आवश्यक उपकरण मुहैया कराए जाते हैं।
  • इस योजना से वृद्ध नागरिक अधिक से अधिक जीवन यापन कर सकेंगे। क्योंकि उन्हें वृद्धावस्था में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • यह योजना वृद्धों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से समर्पित है। जिससे जीवन के अंतिम समय में वृद्ध नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

Atal Vayo Abhyuday Yojana की विशेषताएं

  • वृद्धों को आश्रय गृहों के साथ-साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
  • देशभर में करीब डेढ़ लाख से अधिक वृद्ध नागरिक इस योजना के तहत आश्रय ग्रहों में निवास कर रहे हैं।
  • योजना के तहत हाल के वर्षों में लगभग 288.08 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है।
  • तीन वित्तीय संस्थाओं द्वारा लगभग 140.3 करोड़ रुपए का योगदान प्राप्त हुआ है।
  • इस योजना का लाभ वृद्धों को लगभग 130 शिवरों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी के साथ शिविरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Atal Vayo Abhyuday Yojana हेतु पात्रता

  • आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • वृद्धावस्था से संबंधित होना आवश्यक है।
  • विकलांग और अपंग नागरिक भी इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं।
  • वृद्ध नागरिक की मासिक आय 15,000 रुपए से कम होनी चाहिए या गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए।
  • इसी के साथ यदि वृद्ध के पास रहने के लिए आवास नहीं है, तो सरकार योजना का लाभ देगी।
  • इस योजना हेतु वृद्ध की आयु सीमा 60 वर्ष से शुरू हो जाती है।

Atal Vayo Abhyuday Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वृद्ध प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

Atal Vayo Abhyuday Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया

  • अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ लेने के लिए वृद्ध व्यक्ति को योजना से संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
  • इस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों से वृद्ध व्यक्ति योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • हालांकि योजना से संबंधित पोर्टल भी ऑनलाइन मिल जाता है, जिस पर योजना की जानकारी दी गई है।
  • इसके पश्चात अधिकारियों से अटल वयो योजना का फार्म प्राप्त कर लें।
  • इस फार्म में लाभार्थी वृद्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी फार्म में दर्ज करनी है। साथ ही योजना के लिए पात्र दस्तावेज भी संलग्न कर देने हैं।
  • इसके बाद कार्यालय के अधिकारियों के पास फॉर्म को जमा कर दें।
  • जिसके आधार पर अधिकारियों द्वारा आवेदन कर्ता लाभार्थी व्यक्ति की पुष्टि की जाएगी।
  • जिसके आधार पर वृद्ध व्यक्ति को योजना का लाभ देना शुरू होगा।
  • इसीलिए दस्तावेज में दी गई जानकारी बिल्कुल सटीक होनी चाहिए। क्योंकि यदि जानकारी गलत पाई जाती है, तो आवेदन फार्म को निरस्त कर दिया जाएगा।

FAQ :

अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है?

इस योजना के द्वारा वृद्धों को वित्तीय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभ प्राप्त होगा।

अटल वयो अभ्युदय योजना किसके द्वारा संचालित होती है?

इस योजना का संचालन भारतीय केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है।

अटल वयो अभ्युदय योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना का लाभ वृद्ध नागरिकों को प्राप्त होगा। क्योंकि इस योजना को वृद्धों को समर्पित की गई है।

अटल वयो अभ्युदय योजना को कितने शिविरों द्वारा संचालित किया जाता है?

इस योजना को 130 शिविरों के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Leave a Comment